महिला ने यूपी में मैक्रोनी में ज़हर देकर पति को मौत के घाट उतारा, हुई फरार
यूपी के कौशांबी में सविता नामक महिला पर 32-वर्षीय पति को मैक्रोनी में ज़हर देकर मारने का आरोप लगा है। मरने से पहले पति ने अस्पताल में कहा था, "मैक्रोनी में ज़हर खिलाकर हमारी घर वाली भाग गई।" मृतक के भाई ने बताया, "रात में भैया-भाभी के बीच झगड़ा हुआ था।" वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।