महिला ने यूपी में विवाद के बाद ईंट से सिर कूचकर की पति की हत्या, हाथ से निकाला भेजा
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में घरेलू विवाद के बाद महिला द्वारा ईंट से सिर कूचकर पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति की छाती पर बैठकर अपने हाथ से उसका भेजा निकाला और रिपोर्ट्स हैं कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है।