महिला ने वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच बच्चे को दिया जन्म: रिपोर्ट
वेनेज़ुएला में कुछ मिनटों के अंतराल में आए 2 शक्तिशाली भूकंप के चलते मची तबाही के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक नवजात बच्चा रोता सुनाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसकी मां ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे के बीच उसे जन्म दिया। गौरतलब है, इस त्रासदी में 235-लोगों की मौत हुई है।