महिला ने शेयर किया दिल्ली में रैपिडो ड्राइवर का मेसेज, बोली- उसने कहा आप बहुत सुंदर हो
एक महिला ने रेडिट पर एक मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि यह दिल्ली में रैपिडो के एक ड्राइवर ने उसे भेजा था। महिला ने लिखा, "ड्राइवर ने मुझे ड्रॉप करते समय कहा...आप कितनी नौजवान और सुंदर हो।" महिला के मुताबिक, उसने जाते समय उसकी सोशल मीडिया की डीटेल्स मांगी और बाद में दर्जनों बार कॉल किया।