महिला ने सुनाई दिल्ली भगदड़ के 10 मिनट की आपबीती, कहा- बहन को खींचकर ग्रिल से लटकी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की चश्मदीद 35-वर्षीय किरण ने उन 10 मिनटों की खौफनाक दास्तान सुनाई है। उन्होंने कहा, "भीड़ के कारण सांस नहीं ले पा रही थी...लोग मेरे ऊपर से जा रहे थे। अपनी बहन को सीढ़ियों से ऊपर खींचा और हम लोहे की ग्रिल से लटक गए।" भगदड़ में उनके बहनोई का पैर टूट गया।

Load More