महिला ने सालभर में ₹10 लाख से ₹80 लाख कर ली सैलरी, बताया किन खूबियों से रिक्रूटर को किया प्रभावित
इंजीनियर ऋतु मौर्य ने बताया कि कैसे उन्होंने एक साल में अपनी सालाना सैलरी ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹80 लाख कर ली। उनके अनुसार, केवल रिज़्यूमे भेजने के बजाय AI टूल्स की मदद से प्रोजेक्ट बनाना, उसे लिंक्डइन पर दिखाना और हायरिंग मैनेजर से सीधे संपर्क करना उन्हें दूसरों से अलग दिखाने में मददगार साबित हुआ।