महिला ने हाथों में लगाई 'तलाक' वाली मेहंदी; यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला अपने हाथों पर 'तलाक' वाली मेहंदी लगाए हुए दिख रही है। मेहंदी में 3 अलग-अलग डिज़ाइन दिख रही हैं। वीडियो पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "तलाक का तो नहीं पता लेकिन कलाकार का काम शानदार है।" अन्य ने लिखा, "कलाकार की सराहना करती हूं।"