महिला ने ज़ोमैटो से मंगवाई गायों के लिए रोटियां, डिलीवरी पार्टनर के जेस्चर ने जीत लिया दिल
एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला ने गायों को खिलाने के लिए ज़ोमैटो से रोटियां ऑर्डर कीं और फिर उसने डिलीवरी पार्टनर से गायों को रोटियां खिलाने का अनुरोध भी किया। इसके बाद डिलीवरी पार्टनर ने महिला से ऑर्डर के लिए पैसे लेने से मना कर दिया जिसे लेकर उसकी सराहना हो रही है।