AMFI-Crisil फैक्टबुक-2026 के मुताबिक, मार्च-2026 में महिलाओं के पैसिव फंड पोर्टफोलियो में गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) की हिस्सेदारी 16.4% थी। इनका AUM मार्च 2021 के ₹5.84 लाख करोड़ से बढ़कर मार्च 2026 में ₹15.88 लाख करोड़ हो गया। वहीं, 25 साल से कम उम्र की महिलाओं में इक्विटी फंड AUM की हिस्सेदारी 88.3%, जबकि 25-44 आयु वर्ग में 76.2% रही।