महिला प्रोफेसर ने मुझे रेपिस्ट कहा, कार्रवाई नहीं हुई तो खुदकुशी कर लूंगा: BHU का छात्र
वाराणसी (यूपी) में बीएचयू के एक छात्र ने एक महिला प्रोफेसर पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने बताया, "प्रोफेसर ने भरी क्लास में मुझसे कहा 'तुम्हारा देखने का तरीका बताता है कि तुम रेपिस्ट, कास्टिस्ट और सेक्सिस्ट हो'...कार्रवाई नहीं हुई तो खुदकुशी कर लूंगा।" कई छात्रों ने प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की है।