महिला पत्रकार को बांग्लादेश में भीड़ ने घेरा, कहा- 'आप इस देश को भारत का हिस्सा बनाना चाहती हैं'
ढाका (बांग्लादेश) में भीड़ ने 55 वर्षीय महिला पत्रकार मुन्नी साहा को घेर लिया और उनमें से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उनसे कहा, "आप इस देश को भारत का हिस्सा बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।" पुलिस ने बताया कि भीड़ ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।