महिला पत्रकार का माइक छीनते दिखे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व बीजेपी सांसद नारायण राणे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के सांसद नारायण राणे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सवाल पूछ रही एक महिला पत्रकार का गुस्से में माइक छीनते हुए नज़र आ रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 'एबीपी माझा' का यह वीडियो शेयर कर लिखा, "नारायण राणे ने एबीपी की महिला पत्रकार पर हमला किया।"

Load More