महिला बोली- कॉर्पोरेट जॉब को 12 घंटे देने के बाद कठपुतली जैसा लगता है; यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
एक महिला ने अपने कॉर्पोरेट जॉब को लेकर X पर लिखा है, "ऑफिस आना-जाना मिलाकर 12 घंटे लग जाते हैं...घर आकर सोने का समय बचता है। यह बहुत डरावना है...मरी हुई कठपुतली जैसा महसूस होता है। शौक और खुद से प्यार खत्म हो गया है।" एक यूज़र ने इसे 'टॉक्सिक' कहा जबकि एक अन्य ने कहा, "एचआर से शिकायत करें।"