भिखारी सास दिन में करती रेकी, रात में दामाद करता चोरी; बिहार में झोपड़ी से मिला खज़ाना
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में पुलिस ने एक महिला भिखारी की झोपड़ी पर छापेमारी कर आभूषण, केटीएम बाइक और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया कि वह दिन में भीख मांगने व छोटे-मोटे सामान बेचने के बहाने बंद घरों की रेकी करती थी और रात में उसका दामाद चोरी कर सामान झोपड़ी में छिपा देता था।