महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए किया ₹4 करोड़ का दान
चेन्नई से अयोध्या के राम मंदिर पहुंची महिला श्रद्धालु के दान की चर्चा हो रही है। उन्होंने मंदिर के लिए ₹10,000 का दान दिया और मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ₹4 करोड़ का चेक समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल मंदिर कर्मचारियों की सुविधाओं और उनके वेतन में बढ़ोतरी के लिए किया जाए।