महिला सांसदों ने प्रियंका से कहा- 'जय श्रीराम'; वह बोलीं- जय सियाराम, सीता को मत छोड़ो
संसद परिसर में बुधवार को कुछ महिला सांसदों ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से हाथ मिलाते हुए 'जय श्रीराम' कहा। इसपर प्रियंका ने महिला सांसदों को पहले 'जय हिंद' कहकर अभिवादन किया और फिर कहा, "सुनिए हम महिलाएं हैं, जय सियाराम। सीता को मत छोड़ो।" गौरतलब है, प्रियंका हाल ही में वायनाड (केरल) से लोकसभा उप-चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं।