महिला सांसद पर की गई सोने-चांदी के नोटों व डॉलर की बारिश, गुजरात का वीडियो आया सामने
गुजरात के जामनगर में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक लोक मेले में सांसद पूनमबेन माडम का विशेष सम्मान करते हुए लोगों ने उन पर सोने-चांदी के नोटों, ₹500-₹500 के नोटों व डॉलर की बारिश कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिऐक्शन दिए हैं। एक यूज़र ने लिखा, "सांसद का सम्मान...लक्ष्मी जी का अपमान ।"