महिला सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए यूपी में जींस व टी-शर्ट में आधी रात में ऑटो से निकलीं ACP
आगरा (यूपी) में महिला सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए एसीपी सुकन्या शर्मा आधी रात में जींस व टी-शर्ट पहनकर ऑटो रिक्शा से शहर में निकलीं जिनकी तस्वीर सामने आई है। एसीपी ने बताया कि उन्होंने रात में डॉयल-112 पर मदद मांगी और 9 मिनट के अंदर उन्हें मदद मिल गई। बकौल एसीपी, पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम देखकर अच्छा लगा।