सिर्फ लड़कियों पर ही पाबंदियां न लगाएं, पुरुषों को भी सम्मान करना सिखाएं: रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैत्रेयी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में कहा है कि लड़कियों पर ही पाबंदियां नहीं लगाई जानी चाहिए, बल्कि लड़कों और पुरुषों को भी उचित व्यवहार करना और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कों को समझना चाहिए कि 'न' का मतलब 'न' ही होता है।