महिलाएं क्यों अपने एग करवाती हैं फ्रीज़ और क्या है इसके लिए सबसे सही उम्र?
महिलाएं अक्सर प्रेग्नेंसी को कैंसर, निजी कारणों या करियर जैसे कारणों से टालने के लिए अपने एग फ्रीज़ कराती हैं। महिलाओं को 30 की उम्र के बाद बेबी प्लान करने में दिक्कतें आ सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 30-35 साल की उम्र एग फ्रीज़िंग के लिए सबसे उपयुक्त होती है क्योंकि इस दौरान अंडाणुओं की गुणवत्ता सबसे अच्छी होती है।