महिलाओं को अमीरों से शादी की टिप्स देकर सालाना ₹163 करोड़ कमाती हैं इन्फ्लूएंसर क्यू क्यू
चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन में इन्फ्लुएंसर क्यू क्यू महिलाओं को अमीर पुरुषों से शादी करने की टिप्स देकर सालाना 142 मिलियन युआन (करीब ₹163 करोड़) कमाती हैं। 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के अनुसार, विवादास्पद लव गुरु का असली नाम ले चुआनकू है और वह लाइव-स्ट्रीम के दौरान वन-ऑन-वन कंसल्टेशन के लिए करीब ₹13,000 चार्ज करती हैं।