महिलाओं को आकर्षित करने के लिए 12वीं पास युवक बना फर्ज़ी एयरफोर्स अफसर, पुणे में अरेस्ट
पुणे (महाराष्ट्र) से पुलिस ने गौरव नामक फर्ज़ी एयरफोर्स अफसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12वीं पास गौरव उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और खराडी के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करता था। बकौल पुलिस, वह महिलाओं को आकर्षित कर उनसे संबंध बनाने के चक्कर में खुद को एयरफोर्स अफसर बताता था।