महिलाओं की ओर आकर्षित हो सकता हूं लेकिन मरते दम तक प्यार श्रीदेवी से रहेगा: बोनी कपूर
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं श्रीदेवी (पत्नी) से प्यार करता था, करता हूं और ज़िंदगी की आखिरी सांस तक करता रहूंगा।" उन्होंने कहा, "आज भी मेरी (महिला) दोस्त हैं, मैं महिलाओं के प्रति आकर्षित हो सकता हूं लेकिन उनके (श्रीदेवी) प्रति मेरा प्यार और जुनून कभी खत्म नहीं होगा।'