महिलाओं को किस उम्र में दी जानी चाहिए HPV वैक्सीन और कितनी है इसकी कीमत?

भारत में 3 ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन उपलब्ध हैं- सर्वारिक्स, गार्डसिल-9 और सर्वावैक। 'दि प्रिंट' के मुताबिक, सर्वारिक्स 10-45 साल की महिलाओं को दिया जाता है जिसकी कीमत ₹2,200-₹2,600/डोज़ है। 9-45 साल के लोगों (महिला-पुरुष) के लिए बनी गार्डसिल-9 की कीमत ₹9,000-₹10,000/डोज़ तक है। वहीं, भारत में निर्मित सर्वावैक 9-26 साल की महिलाओं के लिए है जिसकी कीमत ₹2,000-₹4,000/डोज़ है।

Load More