महिलाओं के खिलाफ अपराध का कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए: पीएम मोदी
कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है और दोषी कोई भी हो बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, "उसको (दोषी) किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए।" बकौल पीएम, जिस स्तर पर लापरवाही हो सभी का हिसाब होना चाहिए।