महिलाओं के खिलाफ अपराध में टॉप पर है दिल्ली, किशोरों के अपराध की दर भी सर्वाधिक
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी नवीनतम 'क्राइम-इन-इंडिया' रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत के 19 महानगरों में दिल्ली में महिलाओं (13,396) और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों की संख्या सबसे अधिक दर्ज हुई। राजधानी में किशोरों द्वारा किए गए अपराधों की दर भी सर्वाधिक रही। देशभर में दर्ज चोरी के कुल मामलों में दिल्ली की हिस्सेदारी लगभग 30% रही।