महिलाओं को प्रेग्नेंट करने व प्लेबॉय की जॉब के नाम पर बिहार में हो रही ठगी का हुआ भंडाफोड़
नवादा (बिहार) के कहुआरा गांव के पास पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब' और 'प्लेबॉय सर्विस' देते हैं और रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी करते हैं। बकौल पुलिस, आरोपी महिलाओं को गर्भवती करने का प्रलोभन देकर ₹20,000 तक ठगते थे।