महिलाओं को फ्लैट बुकिंग पर 25% की छूट दे रहा है DDA
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने महिलाओं के लिए एक विशेष हाउसिंग स्कीम शुरू की है जिसमें महिलाओं को फ्लैट बुकिंग पर 25% की छूट दी जा रही है। इसके तहत नरेला, लोकनायकपुरम और सिरसपुर इलाकों में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इसके तहत 'पहले आओ और पहले पाओ' आधार पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।