महिलाओं को बाइक से टक्कर मारकर 'सॉरी दीदी' कहने वाला यूट्यूबर अरेस्ट, व्यूज़ के लिए करता था
दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने 'Road Safety Wala' यूट्यूब चैनल चलाने वाले गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यूज़ के लिए स्कूटर सवार महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बाइक से पीछे से टक्कर मार देता था। आरोपी टक्कर मारने के बाद किसी को उसपर शक न हो इसलिए तुरंत सॉरी दीदी बोलकर माफी मांग लेता था।