महिलाओं का रेप करने वाले का समर्थन नहीं कर सकता: ट्रंप को लेकर मस्क से बिलियनेयर खोसला
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के बाहर होने के बाद भारतीय-अमेरिकी बिलियनेयर विनोद खोसला ने X पर एक पोस्ट किया जिस पर एलन मस्क ने जवाब दिया, "आप को ट्रंप को जिताना चाहिए।" खोसला ने कहा, "मैं महिलाओं का रेप और मेरे जैसे अप्रवासी से नफरत करने वाले सिद्धांतहीन व्यक्ति का समर्थन नहीं कर सकता।"