महिलाओं के शरीर और उनकी ज़िंदगी पर नियंत्रण इतना हावी क्यों है?: पितृसत्तात्मक समाज पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी को ज़िंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार रखते हुए कहा है कि दशकों के कानूनों और सुधारों के बावजूद महिलाओं के शरीर, उनकी पसंद और उनकी ज़िंदगी पर नियंत्रण की पितृसत्तात्मक प्रवृत्ति समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए है। बेंच ने कहा, "शायद इसका जवाब सिर्फ 'हम, भारत के लोगों' के पास ही है।"