महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक: उज्जैन व सिद्धार्थनगर रेप केस पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की रेप की घटनाओं को लेकर कहा है कि महिलाओं के साथ हुई यह बर्बरता मानवता पर कलंक है। उन्होंने कहा, "प्रचार केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि गढ़ने के लिए एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं।"