महिलाओं नहीं, पुरुषों में अधिक होती है 'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम' से मौत की संभावना: शोध
एक शोध के मुताबिक, तनाव की वजह से होने वाले हार्ट फेलियर से महिलाओं की तुलना में पुरुषों की मौत की संभावना अधिक होती है। इसे 'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम' कहते हैं जिसमें किसी दर्दनाक घटना से सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होती है। 2016 से 2020 के बीच 2 लाख लोगों पर यह शोध किया गया।