महेश बाबू के साथ काम करने की खबरों के बीच हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखीं प्रियंका चोपड़ा
साउथ ऐक्टर महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में काम करने की खबरों के बीच ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद (तेलंगाना) एयरपोर्ट पर नज़र आई हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने के साथ कनाडा से भारत की यात्रा का वीडियो भी शेयर किया है जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं।