महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक करने का क्या होता है महत्व और इस साल क्या है उचित समय?
महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। मान्यता है, जलाभिषेक से कष्ट से मुक्ति और दूग्धाभिषेक से मानसिक बीमारी दूर होती है और कुंडली में पीड़ित चंद्रमा मज़बूत होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जलाभिषेक का समय 26 फरवरी सुबह 11:08 बजे से शाम 05:23 बजे और धनिष्ठा नक्षत्र लगने के बाद 27 फरवरी सुबह 08:54 बजे तक रहेगा।