महाशिवरात्रि पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में VIP दर्शन की सुविधा की गई बंद
महाशिवरात्रि पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं है। सुबह 4 बजे से खुले मंदिर के द्वार लगातार 48 घंटे तक खुले रहेंगे जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से भगवान शिव के दर्शन कर सकेंगे। सोमनाथ ट्रस्ट के जनरल मैनेजर के मुताबिक, पूजा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।