महाशिवरात्रि पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में होने वाले नृत्य कार्यक्रम का ASI ने किया विरोध
नासिक (महाराष्ट्र) में महाशिवरात्रि के अवसर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में अभिनेत्री प्राजक्ता माली के नृत्य कार्यक्रम का मंदिर के पूर्व न्यासियों सहित कई लोगों ने विरोध किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी मंदिर प्राधिकारियों से कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने को कहा है। पूर्व न्यासी ललिता शिंदे ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।