दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का महाशिवरात्रि पर हुआ समापन
महाशिवरात्रि पर आखिरी अमृत स्नान के साथ प्रयागराज का महाकुंभ मेला 2025 संपन्न हो गया है। 144 साल में एक बार आयोजित होने वाले दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें 66.21 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा, "विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है...अविस्मरणीय है।"