महाशिवरात्रि से पहले गुजरात के द्वारका में सदियों पुराने मंदिर से चोरी हुआ शिवलिंग

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले मंगलवार को द्वारका (गुजरात) के एक मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया। यह घटना अरब सागर के तट पर स्थित सदियों पुराने श्री भीडभंजन भवानीश्वर महादेव मंदिर में हुई जो प्रसिद्ध तीर्थस्थल हरसिद्धि माताजी मंदिर के निकट है। एसपी आकाश बरसिया ने कहा कि मंदिर में अन्य सभी वस्तुएं अपनी जगह पर रखी हुई हैं।

Load More