महाशिवरात्रि से पहले बिहार में सांप दिखने के बाद की गई खुदाई, ज़मीन से निकला शिवलिंग
बेगूसराय (बिहार) में महाशिवरात्रि से कुछ ही दिन पहले परना गांव, वॉर्ड नंबर 9 में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और अभिषेक के लिए उमड़ पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 3-4 दिनों से गांव में एक विशाल काला सांप दिख रहा था उसे पकड़ने के लिए खुदाई की गई थी।