महंगाई को लेकर मैं जनता के साथ हूं कि हां, बोझ कम होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कहा, "महंगाई को लेकर मैं जनता के साथ हूं कि हां, बोझ कम होना चाहिए लेकिन विपक्ष को कुछ बोलने का हक नहीं है।" उन्होंने कहा, "यूपीए सरकार में लगातार महंगाई ज़्यादा थी...हमारी सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए हैं।"

Load More