महंगाई व वित्तीय कुप्रबंधन मोदी सरकार के 8-वर्षों के ‘पर्याय’ हैं: टीएमसी नेता भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल की मंत्री व टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन, उच्च महंगाई व संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8-वर्षों के शासन के 'पर्याय' हैं। उन्होंने कहा, "यह भी चिंताजनक है कि संविधान को लगातार कमज़ोर किया जा रहा है और उसकी अवहेलना की जा रही है।"