महज़ 30 सेकेंड में पूरा एक बरितो निगल गई महिला, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्रिटेन की स्पीड-ईटर लिआ शटकिवर ने महज़ 30.75 सेकेंड में एक पूरा बरितो खाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह खिताब दोबारा हासिल किया। दरअसल, लिआ के पुराने रिकॉर्ड का समय 32.35 सेकेंड था जिसे अमेरिकी स्पीड-ईटर मिकी सूडो ने 2022 में 31.47 सेकेंड के साथ तोड़ दिया था।