महज़ 48 घंटे में ₹4800 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई ₹10,000 की भारी गिरावट

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, देश में सोने की कीमत 48-घंटे में ₹4,800/10 ग्राम घट गई है। 99.9% शुद्धता वाला सोना सोमवार को ₹1,60,900/10 ग्राम था जो बुधवार को घटकर ₹1,56,100/10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत 48-घंटों में ₹10,000/किलोग्राम घटकर ₹2,35,500/किलोग्राम हो गई। गौरतलब है कि पिछले 6 कारोबारी सत्रों में सोना ₹11,000 सस्ता हो चुका है।

Load More