महज़ 10 साल पहले बनी 'आप' अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है: दिल्ली के सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, "महज़ 10 साल पहले बनी 'आप' अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।" उन्होंने कहा, "गुजरात विधानसभा चुनाव में मिले वोटों के हिसाब से 'आप' देश की राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल हो गई है।" गुजरात में 'आप' को 12.9% मतों के साथ 5 सीटें मिली हैं।