महज़ सोचने भर से माउस घुमाने में सक्षम है न्यूरालिंक ब्रेन चिप से लैस पहला इंसान: मस्क

अरबपति एलन मस्क ने बताया है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक द्वारा ब्रेन चिप लगाए जाने के बाद मानव मरीज़ पूरी तरह से ठीक हो गया है। उन्होंने कहा, "मरीज़ महज़ सोचने भर से...स्क्रीन के चारों ओर (कंप्यूटर) माउस घुमाने में सक्षम है।" न्यूरालिंक ने इंसानी मस्तिष्क में रोबोट की मदद से सर्जरी के ज़रिए पहली बार वायरलेस चिप लगाई थी।

Load More