महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने के लिए मस्क के सौदे का इस्तेमाल नहीं करेंगे: ट्विटर के सीईओ
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने दो शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त करने के बाद कहा है कि वह कंपनी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने के बहाने के रूप में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के अधिग्रहण सौदे का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा, "उम्मीद है कि सौदा हो जाएगा, हमें हर तरह से तैयार रहने की ज़रूरत है।"