सीजेपी प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का केंद्र सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान ट्रेनें रोकने और जंतर-मंतर के रास्ते सील करने पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर जैसी है। उन्होंने तंज़ कसा, "पहले विरोध को कुचल दो फिर कहो कि ऐसा (विरोध) कभी हुआ ही नहीं।"