महबूबा मुफ्ती ने हसन नसरल्लाह की हत्या के विरोध में रद्द किया चुनाव प्रचार

पीडीपी प्रमुख व जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के विरोध में अंतिम चरण के लिए आज (रविवार) होने वाला अपना चुनाव प्रचार रद्द कर दिया है। मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी फिलिस्तीन व लेबनान के लोगों के साथ खड़ी है। बड़गाम में सैकड़ों लोगों ने इज़रायल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Load More