महरौली में आर्कियोलॉजिकल पार्क की ज़मीन से हटाया जा रहा अतिक्रमण: डीडीए
दिल्ली के महरौली में अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कहा है कि यह ज़मीन आर्कियोलॉजिकल पार्क की है और इस पर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया है और अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका।